फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villages connected to Belhiya Power House will not get electricity during the day

Basti News: बेलहिया पाॅवर हाउस से जुड़े गांवों को दिन में नहीं मिलेगी बिजली

Thu, 24 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Villages connected to Belhiya Power House will not get electricity during the day
गौर। भीषण गर्मी के चलते लोगों को हर समय बिजली की ज्यादा आवश्यकता पड़ रही है। इसी बीच बृहस्पतिवार से बेलहिया पाॅवर हाउस (गौर) में 33 केवी की मेन लाइन के जर्जर तारों के बदलने का कार्य शुरू हो रहा है। इसके चलते लगभग 250 गांवों में 16 दिनों तक दिन में बिजली नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


बेलहिया पाॅवर हाउस की मेन सप्लाई हर्रैया से होकर कप्तानगंज, दुबौला लिंक लाइन के रास्ते पावर हाउस को होती है। पिछले काफी दिनों से 33 केवी की मेन सप्लाई का तार जर्जर हो गया है। इसके कारण आए दिन फॉल्ट होता रहता है। उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए बिजली विभाग ने दुबौला लिंक लाइन से गौर तक लगभग 12 किलोमीटर की मेन लाइन के तार को बदलने का निर्णय लिया है। यह कार्य 24 अप्रैल से 10 मई तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके चलते बेलहिया पाॅवर हाउस के पोषक फीडर हलुआ, गौर, सुल्तानपुर और पोषक कृषि फीडर की लाइन प्रभावित रहेगी। कार्य के दौरान बिजली उपभोक्ताओं को दिन में बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


पाॅवर हाउस बेलहिया के अवर अभियंता अमित श्रीवास्तव ने बताया कि दुबौला लिंक लाइन से गौर तक 33 केवी के जर्जर तारों के बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते पाॅवर हाउस से जुड़े गांवों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। यह कार्य 24 अप्रैल से आगामी 10 मई तक चलेगा। कार्य के दौरान लोगों को दिन में बिजली नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed