{"_id":"61881b4c59aef451202c5051","slug":"villagers-staged-a-protest-by-keeping-the-girl-s-body-basti-news-gkp4155612157","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का शव रख ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का शव रख ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन
किशोरी का शव रख ग्रामीणों ने दिया धरना
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई गांव में हाईटेंशन तार से झुलसी किशोरी रेशमा निषाद की शनिवार को केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात परिवार के लोग शव लेकर गांव में पहुंचे तो इलाके में विद्युत प्रशासन के खिलाफ रोष फैल गया। आक्रोशित ग्रामीण रविवार सुबह आठ बजे समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय उर्फ सुदामा के नेतृत्व में परिवार वालों के साथ कस्बे के चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
सूचना पर थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव पुलिस जवानों के साथ कस्बे में पहुंचे। रोते-बिलखते परिजन एसडीएम हर्रैया और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने और उनपर मुकदमा दर्ज करने मांग करने लगे। जानकारी होते ही एक घंटे बाद क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह भी दल बल के साथ मलौली गोसांई चौराहे पर पहुंच गए। पीड़ित परिजनों और धरनारत ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन शुरू होने के लगभग दो घंटे बाद धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार सत्येंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने परिजनों को सांत्वना देते हुए विधायक और परिजनों से अलग-अलग ज्ञापन लिया। संबंधित विद्युत लाइनमैन, जेई व अधिशासी अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश एसओ को दिया। वहीं, विधायक अजय सिंह ने मृतक के परिजन को आवास दिलाने और जानलेवा बन चुके हाइटेंशन तार को हटवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन माने और शव को अंत्येष्टि स्थल की तरफ रवाना हुए। इसके बाद विधायक अजय सिंह, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने मृतका रेश्मा के घर व घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। लगभग चार घंटे तक मलौली गोसाई चौराहे पर गहमा गहमी में थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी चौकी प्रभारी पवन कुमार मौर्या के अलावा राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
यह थी घटना
थाना छावनी के मलौली गोसांई गांव के केवटहिया निवासी रेशमा (15) पुत्री सूरज अपने पड़ोसी गौरी शंकर निषाद की छत पर धान फैलाने गई थी जहां पर छत के ऊपर से विद्युत का तार गया था। जो काफी नीचे तक झूल रहा था। धान फैलाने के दौरान रेशमा तार से सट गई। करंट लगने से वह झुलस गई जिसे ग्रामीणों व परिजनों द्वारा इलाज हेतु केजीएमयू लखनऊ ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता, जेई व लाइनमैन पर मुकदमा दर्ज
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवती के मौत के मामले में छावनी पुलिस ने रविवार की शाम मृतका रेशमा के पिता सूरज निषाद पुत्र शीतला प्रसाद की तहरीर पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता व लाइनमैन पर आईपीसी की धारा 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष छावनी आलोक श्रीवास्तव ने दी है। संवाद