फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers, enraged by power cuts, blocked the Lumbini-Dudhiya road.

Basti News: बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने लुंबिनी-दुद्धी मार्ग किया जाम

Sat, 12 Sep 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers, enraged by power cuts, blocked the Lumbini-Dudhiya road.
बिजली कटौती के विरोध में सड़क जाम करते लोग संवाद - फोटो : Samvad
बहादुरपुर। रात से हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का शुक्रवार को सब्र जवाब दे गया। कलवारी बिजली उपकेंद्र पर जिम्मेदार अधिकारी के नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने कुसौरा में लुंबिनी-दुद्धी मार्ग जाम कर दिया। करीब 32 मिनट तक मार्ग पर आवागमन ठप रहा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से कलवारी बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में रात के समय लगातार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और आपूर्ति में उतार-चढ़ाव की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच रात में बिजली संकट से परेशान उपभोक्ता शुक्रवार को पहले उपकेंद्र पहुंचे और जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या का जवाब मांगने का प्रयास किया। वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला तो ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया।
विज्ञापन

बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आलोक सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से कलवारी उपकेंद्र पहुंचकर ज्ञापन देने की अपील की थी। दोपहर करीब चार बजे उनके नेतृत्व में सैकड़ों उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए। शाम पांच बजे तक जब कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा तो नाराज ग्रामीणों ने शाम 5:26 बजे उपकेंद्र के सामने कुसौरा में लुंबिनी-दुद्धी मार्ग जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर सीओ कलवारी बृजेश सिंह और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर सड़क से हटाया। इसके बाद शाम 5:58 बजे यातायात बहाल हो सका। इसी दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सुनीं और उपकेंद्र परिसर में ही ज्ञापन लेकर समाधान का आश्वासन दिया।



132 केवी से 33 केवी की सप्लाई नहीं मिलने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं की समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रेमशंकर, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed