{"_id":"62ffd69895d197708376b1d2","slug":"villagers-built-road-basti-news-gkp44754662","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने चंदा लगाकर सड़क बनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने चंदा लगाकर सड़क बनवाई
विज्ञापन
बनकटी क्षेत्र में सिकरा खुर्द गांव में चंदा लगाकर कच्ची सड़क बनाते ग्रामीण।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने चंदा लगाकर सड़क बनवाई
सिकरा खुर्द में 400 मीटर बनवाई कच्ची सड़क
बनकटी (बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र के सिकरा खुर्द गांव में रास्ते की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर 400 मीटर कच्ची सड़क बनवाई। सड़क निर्माण की शुरुआत ग्रामीणों ने स्वयंसेवा कर की। बाद में जेसीबी के माध्यम से सड़क निर्माण पूरा कराया।
गांव से प्राथमिक विद्यालय व बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। बरसात में पानी एकत्रित होने से लोगों को घर तक पहुंचने में परेशानी होती थी। गांव से बाहर स्कूल जाने वाले बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कहीं से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
ग्रामीण त्रिभुवन पांडेय, नीरज पांडेय ने बताया कि जब जनप्रतिनिधियों व प्रशासन ने उनकी फरियाद नहीं सुनी तो जनसहयोग से चंदा इकट्ठा कर ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण किया। आदित्य नारायण पांडेय, अशोक पांडेय, कमलेश्वर पांडेय आदि ने बताया कि 400 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत होगी। कहा कि कच्चे मार्ग के निर्माण से बारिश में दिक्कत होगी, इसलिए जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से सड़क के पक्कीकरण की मांग की गई है।