फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers blocked the Ram Janki Marg by keeping the dead body

Basti News: राम जानकी मार्ग पर शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 01 Jun 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 01 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the Ram Janki Marg by keeping the dead body
रामजानकी मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम।
कलवारी (बस्ती)। कलवारी थाने के अगौना में पांच दिन पहले हुई मारपीट में घायल की मौत के मामले में आक्रोशित लोगों ने बुधवार शाम को राम-जानकी मार्ग को जाम कर दिया। परिवार के लोग मांग करने लगे कि जिस तालाब की जमीन को लेकर विवाद हुआ, उस पर अतिक्रमण को खाली कराया जाए। साथ ही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी, आवासीय जमीन, आवास, राशन कार्ड व आर्थिक सहायता सहित अन्य मांग करने लगे। एसडीएम सदर विनोद कुमार पांडेय व सीओ कलवारी के पहुंचकर लिखित आश्वासन देने के बाद वह लोग शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गए। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक राम जानकी मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

बता दें कि अगौना निवासी 35 वर्षीय बबलू को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने 27 मई की रात लगभग 10:00 बजे मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोप है कि मरा समझकर वहां से भाग गए थे। परिवार के लोग बबलू को इलाज के लिए राम जानकी मार्ग कलवारी में स्थित सीएससी बहादुरपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां भी इलाज से स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 28 मई को सुबह गोरखपुर में भी स्थिति में सुधार न होने पर लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रकरण में मृतक के भाई दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने सुंदेश, रोहित, सुभाष, रामसुमेर, राजकुमार मंजुल, सुनील, अखिलेश व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राणघातक हमला, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में केस पंजीकृत किया था। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद शव अगौना पहुंचते ही बांस-बल्ली रखकर आक्रोशित लोगों ने रामजानकी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर थानेदार आलोक कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। मगर उच्चाधिकारियों को बुलाने की बात पर वह लोग अड़े रहे। शाम करीब छह बजे रास्ते पर आवागमन फिर से बहाल हो सका। सीओ ने बताया कि मुकदमे में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम सदर ने बताया कि अक्टूबर 2021 में तालाब की जमीन पर 15 सी की कार्रवाई की गई थी। तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।
---

रामजानकी मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम।

रामजानकी मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed