फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers are troubled by unannounced power cuts, expressed anger against the power corporation

Basti News: अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, विद्युत निगम पर जताई नाराजगी

Mon, 15 Sep 2025 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled by unannounced power cuts, expressed anger against the power corporation
बनकटी। देईसाड़ उपकेंद्र से जुड़े नगर पंचायत बनकटी सहित आसपास के महादेवा, देईसाड़, बानपुर, लालगंज समेत कई क्षेत्रों के उपभोक्ता इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। उपभोक्ताओं को दिन-रात जोड़कर मुश्किल से आठ से दस घंटे ही बिजली मिल रही है। उमस भरी गर्मी में घंटों कटौती से लोग परेशान हैं, और बिजली निगम के प्रति आक्रोश जता रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तीन-चार दिनों से विद्युत आपूर्ति का समय निश्चित नहीं रह गया है। न तो निगम बिजली आने-जाने का शेड्यूल बता रहा है और न ही कटौती के संबंध में कोई पूर्व सूचना दी जाती है। अचानक बिजली चली जाती है और घंटों तक नहीं आती। महादेवा निवासी डॉ. आरपी शुक्ला, विशाल पाल, राजीव तिवारी और दिनेश कुमार ने बताया कि बार-बार की कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन

दिन-रात की आपूर्ति से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं घरेलू उपकरण भी काम नहीं कर पा रहे हैं। इसी तरह राजेंद्र शुक्ल, जगदंबा शुक्ला, अनिल चौधरी और बाबूराम चौधरी ने कहा कि बिजली निगम का रवैया बेहद लापरवाह है। उन्होंने बताया कि दिन में मुश्किल से चार से पांच घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। बार-बार कटौती के कारण फ्रिज, पंखा, इन्वर्टर जैसे उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं। गर्मी और उमस से रातें काटना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अघोषित कटौती के कारण ग्रामीण क्षेत्र के छोटे दुकानदार और कारोबारी भी प्रभावित हो रहे हैं। दुकानों पर ग्राहकों की संख्या घट रही है, क्योंकि बिजली न होने से पंखे और लाइट बंद रहती है। वहीं, शीतल पेय और आइसक्रीम जैसे सामान भी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed