फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Village Secretary should speed up development works: BDO

विकास कार्यों में तेजी लाएं ग्राम सचिव : बीडीओ

Wed, 03 Jan 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 03 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Village Secretary should speed up development works: BDO
रुधौली, बस्ती। ब्लाॅक सभागार में ग्राम सचिव तकनीकी सहायक व खंड शिक्षा अधिकारी के साथ बीडीओ धनेश कुमार यादव ने बैठक कर समीक्षा की। निर्देश दिया कि विकास कार्यों में ग्राम सचिव तेजी लाएं, जिससे लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायत में मछली पालन के बढ़ावा को लेकर विकास खंड के 75 में से 70 ग्राम पंचायत को चयनित कर लिया गया है। इसमें पांच जनवरी को 10 तालाबों में मछलियों के बीज डाले जाएंगे व पोखर के भीटे पर केले के पौध लगाए जाएंगे। बीडीओ ने कायाकल्प योजना के तहत ग्राम पंचायतों में दिव्यांग शौचालय, कूडा निस्तारण केंद्र, बदहाल आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि आगामी 16 जनवरी को जिले में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर आठ फरवरी तक आवेदन होगा, अब तक कुल 80 आवेदनों में 40 पात्र पाए गए हैं। जबकि सात अपात्र रहे व शेष की जांच के लिए ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे के तहत 30 सर्वेयर को 20 दिन के भीतर कार्य पूर्ण कर प्रगति रिपोर्ट ब्लाॅक मुख्यालय पर देने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत अवधेश कुमार, गिरिजेश कुमार, जयकेश राव, ऋतुराज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed