{"_id":"6692d22959382fb95d0a97b4","slug":"vikramjots-btech-student-dies-in-accident-in-gonda-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120396-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विक्रमजोत के बीटेक छात्र की गोंडा में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विक्रमजोत के बीटेक छात्र की गोंडा में हादसे में मौत
Sun, 14 Jul 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र के पैतेपुर गांव का रहने वाला था अमित
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। पैतेपुर गांव के 20 वर्षीय बीटेक छात्र अमित सिंह की शनिवार की सुबह गोंडा के वजीरगंज कस्बे में टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। अमित सिंह लखनऊ के बीबीडी कॉलेज से बीटेक कर रहा था। वह पैंतेपुर से बाइक से प्रतियोगी परीक्षा देने गोंडा शहर जाने के लिए निकला था।
सुबह सात बजे गोंडा के वजीरगंज कस्बे के सीएचसी के सामने पीछे से टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया। टैंकर का टायर बाइक सवार के सिर पर से गुजर गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष वजीरगंज ने शव और बाइक को कब्जे में लेकर आधार कार्ड से शव की पहचान कर घर वालों को सूचना दी
सूर्य विलास सिंह के चार पुत्रों में अमित सिंह सबसे छोटा था। दो दिन पहले घर आया था। पिता सूर्य विलास सिंह उर्फ मुन्ना सिंह गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं। अमित की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।