फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vikas ka hal jana

जेडीसी ने रेंगी गांव में जाना विकास का हाल

Fri, 10 Jan 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
vikas ka hal jana
बस्ती जिले के सल्टौआ क्षेत्र के ग्रामपंचायत के पात्रों को आवास की चाबी दी गई। - फोटो : BASTI
जेडीसी ने जाना विकास का हाल
विज्ञापन

सल्टौआ (बस्ती)। संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) विजय कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को समग्र ग्राम पंचायत रेंगी में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में चौपाल लगा कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, नाली, सड़क, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग व शौचालय निर्माण की समीक्षा की। इस दौरान 15 लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी दी।
दोपहर बाद निरीक्षण के लिए गांव में पहुंचे संयुक्त विकास आयुक्त ने विकास कार्यों की जानकारी लेने के बाद मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत बनी सड़क और जलाशय खुदाई, सीसी रोड निर्माण, आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, भूमिगत नाली निर्माण पर नजर डाली। गांव में विभिन्न कार्यों के गुणवत्ता को देख वे संतुष्ट रहे। ग्रामीण व ग्राम प्रधान दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने गांव में पंचायत भवन बनाने की मांग की। इस पर संयुक्त विकास आयुक्त ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। उन्होंने शौचालय प्रयोग के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। कहा कि इससे गांव स्वच्छ रहेगा और जहां स्वच्छता है वहा बीमारी नहीं पनपेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर परियोजना निदेशक/प्रभारी बीडीओ आरपी सिंह, एडीओ पंचायत सुरेंद्र राव, ग्राम पंचायत अधिकारी महेश पांडेय, सचिव निशात अफरोज, अरविंद चौधरी, रमाकांत वर्मा, जेई अरविंद मल्ल, तकनीकी सहायक रामबिहारी उपाध्याय, सुशील श्रीवास्तव, प्रमिला चौधरी, अर्चिता दुबे, स्नेहा श्रीवास्तव, पल्लवी चौधरी, ग्राम प्रधान कमलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed