{"_id":"695967ccadaa090289019c1b","slug":"video-of-cms-dancing-with-staff-goes-viral-basti-news-c-207-1-bst1005-150600-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कर्मियों संग सीएमएस के डांस का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कर्मियों संग सीएमएस के डांस का वीडियो वायरल
विज्ञापन
सीएमएस आवास पर चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी के साथ डांस करते सीएमएस का वायरल वीडियो क्लिप स्रोत
बस्ती। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ महिला अस्पताल के सीएमएस के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग हिंदी और भोजपुरी गीतों पर थिरकते दिख रहे हैं। अब, लोग इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता।
बताया गया कि सीएमएस आवास पर नए साल पर न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया था। जहां पर अस्पताल की उपलब्धियों पर गोष्ठी भी हुई थी। डांस के वीडियो के साथ महिला अस्पताल के सीएमएस का एक पत्र भी वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है कि नए वर्ष पर सीएमएस आवास पर संगोष्ठी के साथ सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
वीडियो में सीएमएस महिला अस्पताल के स्टाफ के साथ डांस करते दिख रहे हैं। महिला अस्पताल की अन्य महिला स्टाफ व डॉक्टर भी डांस में मशगूल दिखीं। वहीं सीएमओ ने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान उन्हें नहीं है, अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी, कि किस उद्देश्य से यह कार्यक्रम था। संवाद