फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Victim women should be heard in all police stations: Ritu Shahi

सभी थानों पर पीड़ित महिलाओं की हो सुनवाई : ऋतु शाही

Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Victim women should be heard in all police stations: Ritu Shahi
वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण करती राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही
राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न के मामलों को सुना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही बृहस्पतिवार को जनपद मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई की। इस दौरान पीड़ित महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि सभी थानों पर महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में त्वरित न्याय किया जाए। किसी भी मामले को लंबित न रखा जाए।
नगर क्षेत्र की पीड़ित सुभावती, वाल्टरगंज क्षेत्र की बिंदु भारती, सोनहा की भुवनेश्वरी देवी समेत 25 से अधिक संख्या में महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची थीं। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने एक-एक कर सभी मामलों में सुनवाई की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी थानों पर महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई प्राथमिकता पर की जाए। किसी भी स्तर पर महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाए। सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार, महिला थानाध्यक्ष डाॅ. शालिनी सिंह, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
महिला अस्पताल में बांटा किट, कस्तूरबा एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही जिला महिला चिकित्सालय में पहुंचकर नवजात बेटियों में किट वितरित किया। उन्होंने अस्पताल परिसर स्थित वन स्टाफ केंद्र का निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डिलिया का भी निरीक्षण किया। यहां उपस्थित बालिकाओं से पठन-पाठन आदि के बारे में जानकारी ली। इसके पहले वह बाल विकास परियोजना विक्रमजोत निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने देवखर आंगनबाड़ी केंद्र को देखा। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रावती, सहायिका और नामांकित 42 में से 23 बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने बच्चों से एक से लेकर 20 तक गिनती सुनी और दो अक्षर के मेल से बनने वाले आसान शब्दों को पढ़ना भी सिखाया। पूरे हिंदू आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता कुसुम लता और 25 बच्चे मौजूद मिले। इस दौरान कार्यकर्ता ने भावगीत के माध्यम से बच्चों को गिनती गिनना सिखाया। सीडीपीओ बलराम सिंह ने अपने सभी लाभार्थी समूह के बारे में उन्हें अवगत कराया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed