फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   VHP will connect Hindu families through campaign

अभियान के जरिए हिंदू परिवारों को जोड़ेगी विहिप

Sat, 22 Oct 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
VHP will connect Hindu families through campaign
अभियान के जरिए हिंदू परिवारों को जोड़ेगी विहिप
विज्ञापन

बस्ती। विश्व हिंदू परिषद हिंदू जनमानस की उनके हित की सुरक्षा के लिए लगातार अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से समय-समय पर तत्पर रहता है। हिंदू समाज विहिप के साथ जुड़ना चाहता है। संगठन हित चिंतक अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक हिंदू परिवारों में जाकर उन्हें अपने से जोड़ेगा। इस कार्यक्रम का बड़ा लक्ष्य हर हिंदू परिवार को विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक बनाना है।
यह कहना है विहिप गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री परमेश्वर का। वह एक मैरेज हाल में बस्ती व हर्रैया क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सर्व समाज का आह्वान किया कि हर हिंदू परिवार को संगठन के साथ जोड़कर रखना है। प्रांत मंत्री नागेंद्र ने पूरे कार्यक्रम की वृहद स्वरूप पर चर्चा की। संगठन के इस अभियान को महाअभियान बनाने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने हित चिंतक अभियान के पालक के रूप में पवन कसौधन को अभियान पालक के रूप में चुना। इसके अलावा अभियान प्रमुख के रूप में कैलाश दुबे को एवं सह अभियान प्रमुख के रूप में संतोष सिंह एवं राजेश मिश्रा को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा
नए पदाधिकारियों की भी घोषणा हुई। इसमें सुनित पांडेय को बस्ती जिला का उपाध्यक्ष, कवीश को नगर अध्यक्ष, प्रमोद पांडेय को नगर उपाध्यक्ष, अगम सिंह को नगर मंत्री, बृजेश श्रीवास्तव को नगर सह मंत्री, प्रीति श्रीवास्तव को दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजक, रश्मि पांडेय को दुर्गा वाहिनी सह संयोजक घोषित किया गया।
रामनगर प्रखंड में प्रदीप सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष, प्रशांत सिंह को प्रखंड मंत्री, मोनू जायसवाल को प्रखंड सह मंत्री, वीर श्रीवास्तव को प्रखंड सहमंत्री, राम चरण चौधरी को विशेष संपर्क प्रमुख के रूप में घोषणा हुई। इसी क्रम में बहादुरपुर प्रखंड में शिवाजी को प्रखंड उपाध्यक्ष एवं अभिषेक सिंह को प्रखंड मंत्री के रूप में घोषणा हुई।

हरैया जिले में सर्वेश सिंह को हरैया के जिला सह मंत्री के रूप में घोषणा हुई। बैठक में प्रमुख रूप से डॉन बॉस्को स्कूल के प्रबंधक राजेश मिश्रा, जीवीएम के प्रबंधक संतोष सिंह, इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कैलाश दूबे, प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख डॉ. डीके सिंह, विभाग सह मंत्री धर्मेंद्र चौरसिया, कोषाध्यक्ष संजय, जिला मंत्री श्रधेय पाल ,जिला सह मंत्री महेंद्र शंकर, हरैया के जिला अध्यक्ष सहित समाज से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed