फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Veterans told the mandate in favor of their party

Basti News: दिग्गजों ने जनादेश को बताया अपनी पार्टी के पक्ष में

Sun, 14 May 2023 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 May 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Veterans told the mandate in favor of their party
सांसद हरीश द्विवेदी
बस्ती। नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने जिले के पांच निकायों पर कब्जा किया, जबकि समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका सहित चार निकायों में अपनी जीत दर्ज कराई। इसे लेकर दोनों दलों के दिग्गजों ने इसे अपने-अपने पक्ष में जनादेश बताया है। सपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के खिलाफ जनादेश है।
विज्ञापन

-------
भाजपा के पक्ष में जनादेश, पांच सीट हमारी
भाजपा ने निकाय चुनाव में जनता ने पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है। तभी तो दस में से पांच निकायों पर भाजपा का कब्जा हो गया। नगर पालिका में पिछले चुनाव से अधिक मत भाजपा को मिले हैं। जीत हार किसी की भी हो, मगर पार्टी पर जनता का विश्वास बढ़ा है। जनादेश का भाजपा सम्मान करती है।
विज्ञापन

हरीश द्विवेदी, सांसद भाजपा,
-------
भाजपा ने सत्ता का किया दुरुपयोग
सपा ने नगर पालिका की सीट बड़े अंतर से जीती है। यह सत्तारूढ़ दल के लिए स्पष्ट संकेत है कि उसका जनाधार खिसक गया है। निकाय चुनाव में नगर पालिका सहित चार सीटों पर सपा का कब्जा हुआ है। अन्य सीटों पर भी भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। इस चुनाव में जो जनादेश मिला है उससे सपा की नींव मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम प्रसाद चौधरी, राष्ट्रीय सचिव सपा, पूर्व मंत्री
--------
जनादेश सपा के पक्ष में
सपा के पक्ष में बस्ती से जनादेश मिला है। प्रदेश के लिए यह संदेश है कि सपा जनता की पहली पसंद है। नगर निकाय में भी पार्टी को बहुमत मिला है, क्योंकि अब तक मतदाता केवल भाजपा के पक्ष में थे, अब चुनाव में मिले वोट से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए जनता एकजुट हो रही है। -महेंद्र नाथ यादव, सदर विधायक

सांसद हरीश द्विवेदी

सांसद हरीश द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed