फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vehicles passed by security guard's dead body overnight

Basti News: सिक्योरिटी गार्ड के शव से रात भर गुजरे वाहने

Sun, 10 Nov 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Vehicles passed by security guard's dead body overnight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। शहर से बाइक लेकर गांव जा रहे सिक्योरिटी गार्ड की कप्तानगंज क्षेत्र के खजुहा गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। रात होने की वजह से शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
35 वर्षीय मोहित तिवारी पुत्र स्व. सुभाष चंद निवासी हरिजनपुर बाबू थाना हर्रैया बस्ती शहर में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। संसारपुर स्थित कर्मादेवी शिक्षण संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। शुक्रवार की रात मोहित बाइक से घर आ रहे थे। खजुहा गांव के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। मोहित पेट्रोल लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी अयोध्या से बस्ती जाने वाली लेन में किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। रात होने के कारण कई वाहन शव के ऊपर से गुजर गए। इससे शव सड़क पर बिखर गया। सुबह आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव की पहचान करते हुए परिवार के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मोेहित के पिता सुभाष चंद्र तिवारी की मौत 10 साल पहले हो गई थी। मां नीलम तिवारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। पत्नी शैल तिवारी, बेटा शिवाय तिवारी (9) का रो-रोकर बुरा हाल है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना वाले वाहन की तलाश की जा रही है।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed