फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vehicles loaded with overloaded sugarcane are blocking the path of trains.

Basti News: ओवरलोड गन्ना लदे वाहन रोक रहे ट्रेनों की राह

Thu, 06 Feb 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 06 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vehicles loaded with overloaded sugarcane are blocking the path of trains.
आए दिन रेलवे क्राॅसिंग पर फंस रहीं गन्ना लदीं गाड़ियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना लदे वाहन रेल से लेकर सड़क मार्ग तक हादसे का सबब बने हुए हैं। बावजूद इसके जिम्मेदारी चुप्पी साधे हुए हैं। इससे जहां जन-धन की हानि हो रही है, वहीं सरकारी तंत्र पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
आए दिन ओवरलोड गन्ना लदे वाहन रेलवे क्रॉसिंग पर फंस जाते हैं। इससे रेल यातायात तो बाधित होता ही है, साथ में हादसे का भय बना रहता है। दो दिन पहले बुधवार को मुंडेरवा रेलवे केबिन संख्या 189 सी स्पेशल के चढ़ान पर ओवरलोड गन्ना लदे ट्राॅला के फंस जाने से दुर्घटना होते-होते बची। गेटमैन अफसर अली की सजगता से पश्चिम की तरफ से आ रही अयोध्या-गोरखपुर स्पेशल (05014) पश्चिमी सिग्नल और गोरखपुर से बस्ती की तरफ आ रही मालगाड़ी पूर्वी सिग्नल पर रोक दी गई।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट तक दोनों ट्रेनें खड़ीं रहीं। बावजूद इसके न तो आरपीएफ ने कोई कार्रवाई की और न ही परिवहन विभाग ने कोई कदम उठाया। जबकि उस समय आरपीएफ ने ट्राॅला चालक को पकड़ लिया था। इस बारे में पूछे जाने पर आरपीएफ व रेलवे दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर चुप्पी साध गए। आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ल ने बताया कि अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। फिर ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एआरटीओ पंकज सिंह को निर्देश दिए गए हैं। यह तो एक बानगी है, जबकि इस तरह की कई हादसे क्षेत्र में हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed