फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vegetables have become costlier during the wedding season, and fruit prices are also skyrocketing.

Basti News: सहालग में महंगी हुईं सब्जियां, फलों के दाम भी छूने लगे आसमान

Tue, 23 Jun 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Vegetables have become costlier during the wedding season, and fruit prices are also skyrocketing.
कंपनीबाग में सब्जी की खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। सहालग शुरू होते ही सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सब्जियों के दाम में 30 फीसदी का उछाल आ गया है। इसकी वजह से लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। इसके अलावा फलों के दाम में भी उछाल देखा गया है।
विज्ञापन

19 जून से लगन का मुहूर्त शुरू है। बताते हैं कि इसी वजह से सब्जियों की मांग में इजाफा हुआ है। मांग बढ़ने की वजह से कमोबेश सभी सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है। 15 रुपये किलो बिकने वाले प्याज का दाम बढ़कर 25 रुपये प्रति किलो हो गया है। गोल बैंगन का दाम 40 रुपये से बढ़कर 60 तक पहुंच गया है जबकि सफेद बैंगन का दाम 60 रुपये बढ़कर 80 रुपये हो गया है। मई के अंतिम सप्ताह में 15 रुपये में 250 ग्राम बिकने वाली हरी मिर्च जून के दूसरे पखवाड़े में 100 रुपये की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन

अदरक और लहसुन के दाम 200 रुपये किलो पहुंच चुके हैं। एक माह पहले अदरक 100 रुपये किलो की दर से बिक रहा था। सब्जी कारोबारी पुद्दन और शकील ने बताया कि इस समय जनपद में सब्जियों का उत्पादन कम हुआ है। टमाटर व मिर्च बाहर से मंगाने के चलते महंगे रेट पर बिक रहे। मानसून शुरू होने के बाद रेट और बढ़ेंगे। वहीं, फल में केला 70 से 80 रुपये दर्जन, सेब दो सौ रुपये किलो, अनार, अंगूर, लीची के भाव बढ़े हैं। वहीं आम दशहरी सौ रुपये में डेढ़ किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed