फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   VDOs insist on withdrawal of colleague's suspension, protest continues

Basti News: साथी की निलंबन वापसी पर अड़े वीडीओ, धरना जारी

Sun, 02 Nov 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
VDOs insist on withdrawal of colleague's suspension, protest continues
रामनगर ब्लाक मे धरना देते ग्रा.वि.व ग्रा. पं.अधि.गण फोटो स्रोत-संवाद - फोटो : doda news
बस्ती। साऊंघाट ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका यादव के निलंबन के विरोध में जिलेभर के ग्राम सचिवों का आंदोलन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। समन्वय समिति के बैनर तले सचिवों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना देकर संपूर्ण कार्य का बहिष्कार किया। सचिवों ने निलंबन को मनमाना करार देते हुए तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है। साऊंघाट ब्लॉक मुख्यालय पर धरने के दौरान जिलाध्यक्ष अरूणेश पाल और राकेश पाण्डेय ने कहा कि महिला ग्राम विकास अधिकारी को बिना कोई कारण बताए और बिना स्पष्टीकरण मांगे निलंबित कर देना अनुचित है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यदि निलंबन आदेश वापस नहीं लिया गया, तो कर्मचारी संघ आंदोलन को और व्यापक रूप देगा। सीपी चौधरी ने कहा कि जब तक निलंबन वापस नहीं होता, तब तक धरना और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान सुशील चौधरी, रमाकांत वर्मा, श्वेता शुक्ला, पूनम शर्मा, अमित किशोर यादव, अजय राणा, यशवर्धन, विवेक श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, रामपाल भारती सहित समस्त ग्राम सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामनगर ब्लॉक में भी शनिवार को धरना दूसरे दिन जारी रहा। समन्वय समिति के ब्लॉक अध्यक्ष आदर्श पाण्डेय और मंत्री जयेंद्र लाल ने कहा कि जब तक ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका यादव का निलंबन रद्द नहीं किया जाता, तब तक सचिव कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। इस मौके पर विजय कुमार, महेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, दिनेश कुमार, जयकेश राव, शैलेंद्र राव, पप्पू यादव, कौशलेंद्र राय, निखिलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed