फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vasant Panchami celebrated with devotion

Basti News: गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धापूर्वक मना वसंत पंचमी

Thu, 15 Feb 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 15 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami celebrated with devotion
गायत्री मंदिर में मनाया गया बंसत पंचमी।
एसडीएम ने किया सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास में शक्तिपीठ के योगदान की प्रशंसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ में बुधवार को वसंत पंचमी के अवसर पर अखंड जप, विद्यारंभ संस्कार, हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। गायत्री परिवार के साधकों ने शाम को पूजन - दीप यज्ञ के माध्यम से पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की आध्यात्मिक जयंती मनाई। गायत्री मंत्र का जाप करने वाले साधकों ने ज्ञान की देवी सरस्वती के अवतरण पर्व पर असतो मां सदगमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय के महामंत्र का गान करते हुए समाज में फैले कुसंस्कार रूपी अंधकार को दूर करने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि सदर एसडीएम गुलाबचंद ने सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास में गायत्री शक्तिपीठ की सराहना की। उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ के क्रिया-कलापों से जुड़ने का आह्वान किया। गायत्री शक्तिपीठ के संचालक पं. राम प्रसाद त्रिपाठी ने वसंत पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि आज के ही दिन वर्ष 1926 में पूज्य गुरुदेव को अपने हिमालय वासी गुरु का साक्षात्कार हुआ था, तभी से बोध दिवस के रूप में वसंत पर्व का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

संचालन अरविंद पाठक ने किया। कपिल देव मिश्रा, श्याम पांडेय, कांती चौरसिया ने पर्व पूजन एवं दीप यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक सहभोज के साथ हुआ।इस मौके पर जगदंबिका पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, केके पांडेय, महेश्वरानंद, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed