फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Van Mahotsaw begin with Harisankary plant

रामायण वन से प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ, रोपित हुए 55 सौ पौधे

Wed, 06 Jul 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Van Mahotsaw begin with Harisankary plant
हरिशंकरी पौधे के साथ रामायण वन से वृहद पौधरोपण अभियान शुरू, जनपद में हुआ 26.27 लाख पौधरोपण
विज्ञापन

बस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को वन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। 15 अगस्त तक संचालित होने वाले महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्या ने किया। गौर के सिक्टा ग्राम पंचायत में वन विभाग की ओर से स्थापित रामायण वन में हरिशंकरी का पौधा रोपित करके महोत्सव का आगाज किया। जिले में पहले दिन करीब 26.27 लाख पौधे लगाए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वृक्ष धरती का शृंगार है। मानव जीवन में एक वृक्ष जरूरी है। पौधरोपण से प्रकृति का सौंदर्य खिल उठता है।
रामायण वन स्थापना की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां राजा दशरथ, माता कौशिल्या, सुमित्रा एवं कैकेयी, भगवान श्रीराम, सीता, भरत, लक्ष्मण, शुत्रुघ्न तथा गुरु वशिष्ठ के नाम पर नौ वाटिकाएं स्थापित की गई हैं, इसमें विभिन्न प्रजाति के लगभग 55 सौ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में बाल वन, युवा वन, खाद्य वन, शक्ति वन, पोषण वाटिका की स्थापना भी की जा रही है। इस मौके पर विधायक अजय सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी आशीष श्रीवास्तव, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, एडीएम अभय कुमार मिश्र, महेश शुक्ला, मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर वीके चोपड़ा आदि ने भी पौधे लगाए।
विज्ञापन

मंत्री ने अधिकारियों के साथ कम्पोजिट विद्यालय डारीडीहा में आम का पौधा रोपित किया। बच्चों का आह्वान किया कि छह जुलाई को विद्यालय परिसर में प्रत्येक छात्रा एक-एक पौधा लगाकर शक्ति वन स्थापित करें। स्वयं प्रतिदिन इसको पानी से सीचे तथा इसकी सुरक्षा करें। इस मौके पर सदर ब्लाक के प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, एबीएसए इन्द्रजीत मौर्या, प्रधानाध्यापक सरोज सिंह, अध्यापिकाए सुमन, अनीता द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार उच्च शिक्षा की अपर मुख्य सचिव एवं जिले की नोडल मोनिका एस गर्ग ने हर्रैया में राजकीय महिला महाविद्यालय में पौध रोपित किया। यहॉ पर सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, ज्वाइंट मजिस्टेऊट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर डॉ. अश्वनी मिश्रा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य वीके सिंह, डॉ. अभिराम राय, डॉ. आदित्य प्रताप सिंह, डॉ. सुचित सिसौदिया, बीडीओ आलोक उपाध्याय, ईओ संजय राव आदि मौजूद रहे। इसके बाद अपर मुख्य सचिव डुहवा प्राइमरी स्कूल परिसर में भी पौधरोपण किया।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत मांझा में कंपोजिट विद्यालय परिसर में भारत सरकार के संयुक्त सचिव वीके सिन्हा ने पौधरोपण किया। इस मौके पर पीडी कमलेश सोनी, डीउीओअजीत श्रीवास्तव, बीडीओ विनोद कुमार सिंह, प्रधान साहबदीन, विधायक प्रतिनिधि गुलाब चंद्र सोनकर ने भी पौधरोपित किया। पशु चिकिसालय परिसर में पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार राय ने पौध रोपित किया।
आयुर्वेद/यूनानी विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। डॉ. संजय कुमार कलवारी, डॉ. जयश्री पांडेय, डॉ. प्रदीप पाल महराजगंज ने पौधरोपण किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. वी के श्रीवास्तव ने आम, आवला, शहजन, अमरूद, शीशम, तुलसी, मीठी नीम, नीम, गुड़हल आदि पौधों का रोपण किया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय पगार खास व देवमी में विधायक दूधराम, प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, बीडीओ धनेश यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डड़वाकांची प्रधानाध्यापक विष्णु दत्त शुक्ल ने, पीएचसी बनकटी में डॉ.धर्मेंद़ चौधरी, थाना लालगंज में थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने नगर पंचायत परिसर में नगरपंचायत अध्यक्ष बेदकला ने वार्डो में 75 पौधे रोपित किए।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक परिसर में प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह व बीडीओ सुशील कुमार पांडेय ने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्राम पंचायत जिनवा में प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना शुक्ल ने, गौहनिया में राजेश पांडेय ने, ग्रामपंचायत सेखुई में ग्राम प्रधान ध्रुवचंद मौर्य ने, औड़जंगल में ग्राम प्रधान क्रांति कुमार ने, मुरादपुर में रामनिवास चौधरी, परसाखाल में दिनेश दूबे, रेंगी में दुर्गेशमणि त्रिपाठी, पचानू में अवधेश मिश्रा, हसनापुर में ग्राम प्रधान बृजभूषण यादव ने पौध रोपण किया। सदर ब्लॉक के महसों क्षेत्र में ग्राम प्रधान सिकरा पठान सत्यवती त्रिपाठी, राकेश कुमार त्रिपाठी व अमन त्रिपाठी ने पौध रोपण किया। रामपुर में प्रधान राम सूरत, अब्दुल वाहिद, प्रधान रेवली उर्मिला ने पौध रोपण किया।
टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार अजगैवा जंगल स्थित गौशाला परिसर में बीडीओ सुशील कुमार पांडेय व प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने पौध रोपण किया। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ अशोक कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पारा में पौधरोपण किया। इसके अलावा ब्लाक प्रमुख गीता यादव व बीडीओ वर्षा वंग ने प्राथमिक विद्यालय भरुकहवा मे पौधरोपण किया। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर ब्लाक परिसर में प्रमुख यशकांत सिंह ने बीडीओ सुनील कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत अर्जुन वरूण व प्रधान संघ अध्यक्ष मंटू दूबे व लेखाकार सुनील शर्मा के साथ पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत पटखौली पश्चिम के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सहायक शिक्षक पूजा चौधरी, ग्राम पंचायत बगडीहा खास, बढयालाल सिंह, तुसायल,बैदौली उर्फ दुबौली, खम्हरियापूरब, अतरडीहा, पटवरिया, पिपरहिया, गन्धरिया बुजुर्ग में सचिव प्रमोद कुमार ने पौधरोपण किया।

--------
जीवन का अर्थ जीव व वन में निहित : विभा
बस्ती। शहर के मालवीय रोड निवासी किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य विभा ने अपने घर के परिसर में सौ से अधिक गमले व करीब डेढ़ बिस्वा जमीन में पौधों से धरती का शृंगार किया है। करीब दो वर्ष पहले इनके मन में पौधों के प्रति प्रेम उपजा। मन में पड़ा पौधरोपण का यह बीज अब इनकी छोटी सी बगिया में करीब सौ प्रकार के फूल व सजावटी पौधों से सजा दिया है। कहती हैं कि उनके मन में बचपन से ही हरी भरी बगिया का सपना था, जो अब जाकर पूरा हुआ है। कहा कि परिसर में सबसे पहले नीम पौध रोपित किया था जो अब वृक्ष बन गया है। इसके बाद फूल के लिए पेंट के डिब्बे का प्रयोग किया। घर के बाहर की यह जमीन यूं ही अनुपयोगी थी। इसी में एक-एक कर सौ गमलों व डेढ़ बिस्वा जमीन पर पौधों का शृंगार किया। यहां कई प्रकार के गुलाब, बेला, कंचन, रातरानी, रंग बिरंगे गुलहल के अलावा सजावटी पौधे हैं। पिछले दो साल से हर दिन कोई न कोई पौधा इस बगिया की शोभा बढ़ा रहा है। जीवन का शाब्दिक अर्थ ही जीव व वन से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed