फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vaishnavi became a bank branch manager for a day

Basti News: वैष्णवी बनीं एक दिन की बैंक शाखा प्रबंधक

Fri, 26 Sep 2025 03:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:46 AM IST
सार

हर्रैया में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्रा वैष्णवी को एक दिन के लिए स्टेट बैंक शाखा का प्रबंधक बनाया गया। इस दौरान छात्राओं को बैंकिंग प्रक्रियाओं और महिला सशक्तीकरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा।

विज्ञापन
Vaishnavi became a bank branch manager for a day

विस्तार

हर्रैया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के पांचवें चरण के तहत कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा वैष्णवी को बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए स्टेट बैंक शाखा का प्रबंधक बनाकर महिला सशक्तीकरण और बैंकिंग प्रक्रिया से परिचित कराया गया। शाखा प्रबंधक विनीत चौधरी ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य, महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर बनने के महत्व के साथ बैंकिंग क्रियाकलाप, बैंक की सुविधाएं, ब्याज दर और समूहों को दी जाने वाली सहायता योजनाओं की जानकारी दी। छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दुनिया को अचंभित किया है, चाहे वह अंतरिक्ष हो या सेना में फाइटर प्लेन उड़ाना। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका उर्मिला पांडेय, भारतीय स्टेट बैंक फील्ड अफसर दिशांत श्रीवास्तव, राधिका जैन, लक्ष्मी त्रिपाठी, ममता देवी, मनोज, अंबिका प्रसाद, संध्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed