फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vaishnavi became a bank branch manager for a day

Basti News: दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

Fri, 26 Sep 2025 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 Sep 2025 03:51 AM IST
सार

बस्ती में भारतीय जनता पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जिले भर में पांच प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
Vaishnavi became a bank branch manager for a day

विस्तार

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में बूथ स्तर पर पांच प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छता अभियान, चित्र पर पुष्पांजलि, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख बैठक, कार्यकर्ता के घर भोजन सभी बूथों की गतिविधियों की रिपोर्टिंग सरल एप्प के माध्यम से की गई। सुबह 8 से 12 बजे तक कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन मूल्यों पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर आयोजित संगोष्ठी और आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला में मुख्य अतिथि बलिया बांसडीह की विधायक केतकी सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया। वे अंत्योदय के प्रबल समर्थक थे और मानते थे कि देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़कर गरीबी रेखा से ऊपर उठाना ही सच्ची सेवा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श और विचार जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय के सपने को साकार किया है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी, पवन कसौधन, सुशील सिंह, दयाराम चौधरी, राजेश पाल चौधरी, चंद्रशेखर मुन्ना, गोपेश्वर त्रिपाठी, राम सिंगार ओझा, गजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र त्रिपाठी, अंकुर वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed