फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vacsination is aweare

Basti News: 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा देगा टीकाकरण

Thu, 16 Mar 2023 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
vacsination is aweare
- जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण दिवस पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। संपूर्ण टीकाकरण से बच्चों को एक दर्जन बीमारियों से सुरक्षा कवच मिलता है। सभी सरकारी अस्पताल व सब सेंटर पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। जन्म से पांच साल तक बच्चों को सभी टीके अवश्य लगवाएं। टीकाकरण से जेई, पोलियो, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से बच्चे सुरक्षित रहते हैं।
यह बातें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने कही। वह जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 13 मार्च से जिले में विशेष टीकाकरण (स्पेशल आरआई) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान जिन बच्चों का टीकाकरण छूट गया है, उन्हें ड्यू लिस्ट के अनुसार आच्छादित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिन बच्चों को किसी कारण से टीका नहीं लगा है, उनके अभिभावकों को चाहिए कि वह नजदीकी सत्र स्थल पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। वर्ष 2023 में मिजिल्स-रूबेला का देश से उन्मूलन किया जाना है। इसके लिए नियमित टीकाकरण के प्रति सभी की सजगता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि जिन बच्चों का जो टीका लगना शेष रह गया है, उसे अभियान में लगाया जा रहा है। नगरीय स्वास्थ्य मिशन के नोडल ऑफिसर डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि प्रत्येक बुधवार व शनिवार को टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इसी सत्र में छूटे हुए बच्चों को प्रतिरक्षित किया जा रहा है।

इस मौके पर सीएमएस जिला महिला अस्पताल डॉ. सुधांशु द्विवेदी, एसएमओ विश्व स्वास्थ्य संगठन डॉ. विकास, हरेंद्र मिश्रा, अब्दुल वारिस, मो. इजराईल, वेदांती त्रिपाठी और प्रवेश आदि मौजूद रहे।
---
टीकाकरण के बाद इन बातों का रखें ख्याल
-टीकाकरण के पश्चात 30 मिनट तक टीकाकरण सत्र स्थल पर ही रुकें।
- टीकाकरण कार्ड पर लगाए गए टीके को जरूर चढ़वाएं।
- लगाया गया टीका किस बीमारी के बचाव से संबंधित है, उसके बारे में जानकारी एएनएम से लें।
- एएनएम से अगले टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी लें।
- टीका लगने के बाद अगर बुखार, दर्द या अन्य लक्षण दिखें तो तत्काल क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता/एएनएम से संपर्क करें। आवश्यक हो तो अस्पताल में दिखाएं।
- टीकाकरण कार्ड हमेशा संभाल कर रखें, यह बच्चे के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए जरूरी है।
---
इन बीमारियों से होगा बचाव
-पोलियो, काली खांसी, गला घोंटू, मिजिल्स, रूबेला, टीबी, डिप्थीरिया, निमोनिया, हेपेटाइटिस बी, जापानी इंसेफ्लाइटिस, पेचिस, टिटनेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed