फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vaccine administered on 13635

315 बूथों पर अभियान चलाकर 13635 को लगा टीका

Thu, 23 Dec 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vaccine administered on 13635
315 बूथों पर अभियान चलाकर 13635 को लगाया गया टीका
विज्ञापन

वैक्सीन से छूटे लोगों को चिह्नित कर लगाया जा रहा टीका
बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को 315 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाकर वैक्सीन से छूटे लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। कुल 33 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 13635 लोगों को डोज दी गई। वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पहला डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज समय से बूथ पर पहुंचकर लगवाने के लिए विभाग के अधिकारी प्रेरित कर रहे हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि गांव व शहर में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण कार्य में सहयोग लिया जा रहा है। बीमार रहने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता पर टीके लगाए जा रहे हैं। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा व अर्बन हेल्थ को-ऑर्डिनेटर सचिन चौरसिया ने महिला अस्पताल में पहुंचकर निरीक्षण किया। कहा कि टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है। महिला अस्पताल में 202 लोगों को कोविशील्ड और 109 लोगों को को-वैक्सीन लगी। जिला अस्पताल में 99 को कोविशील्ड और 122 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। शहर के कई स्थानों पर चार नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 2291677 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 18 व 45 प्लस वाले लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed