फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vaccination of 16046 people

432 बूथों पर 16046 लोगों को लगा टीका

Sat, 11 Dec 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
vaccination of 16046 people
432 बूथों पर 16046 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

- शहर में लगा कैंप, गांवों में चलाया गया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। शुक्रवार को 432 बूथों पर छूटे लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। कुल 33 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 16046 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि वैक्सीन से छूटे लोगों को प्रेरित करके टीकाकरण कराया जा रहा है। बीमार रहने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता पर टीका लगवाया जा रहा है। गांव-गांव टीकाकरण टीम भी भेजी जा रही है। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में कई मोहल्लों में अभियान चलाकर टीकाकरण हुआ। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के कई स्थानों पर नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 20 लाख 93 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। नगर पालिका क्षेत्र के रौतापार वार्ड में सदस्य मंजू श्रीवास्तव के प्रयास से वैक्सीनेशन टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। यहां करीब 550 लोगों का टीकाकरण किया गया। सभासद की पहल पर यह पांचवीं बार टीकाकरण कैंप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed