फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vaccination of 1.72 lakh

जिले के 440 स्कूलों में 1.72 लाख विद्यार्थियों को लगेगी वैक्सीन

Mon, 03 Jan 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
vaccination of 1.72 lakh
रूधौली में बच्चों को लगा कोविड का टीका। संवाद - फोटो : BASTI
जिले के 440 स्कूलों में 1.72 लाख विद्यार्थियों को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

डीएम ने 15-18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण सत्र का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोविड-19 टीकाकरण का उद्देश्य 15 से 18 वर्ष आयु की छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचाना है। वैज्ञानिकों ने परीक्षणोपरांत किशोर आयु के बच्चों को-वैक्सीन लगवाने की संस्तुति दी है। जिले के 440 कॉलेजों में टीकाकरण केंद्र बनाकर लगभग 1.72 लाख विद्यार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। जीजीआईसी में 15 से अधिक आयु की 674 छात्राओं को चिन्हित किया गया है।
ये बातें डीएम सौम्या अग्रवाल ने जीजीआईसी में टीकाकरण सत्र का उद्घाटन करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि शत-प्रतिशत बच्चों को टीका लगाया जाए। कहा कि कोरोना एक बार फिर बढ़ रहा है। इससे सुरक्षा के लिए सभी सावधानियां बरतनी होंगी। पूर्व में विकास भवन में स्थापित कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर फिर पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जा रहा है। कोविड टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। रेलवे व बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों का अनिवार्य रूप से कोविड टेस्ट कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मानवी सिंह ने किया। यहॉ पर डॉ. मेहनाज गनी के नेतृत्व में एएनएम लक्ष्मी पांडेय, सुधा ने छात्राओं का वैक्सीनेशन किया। इधर श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में डॉ. वीके वर्मा, प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल व रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के अध्यक्ष एलके पांडेय ने टीकाकरण सत्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, प्रधानाचार्या नीलम सिंह, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा, यूनिसेफ के आलोक राय, शिक्षक अंजू, तवस्सुम, नॉज, जीनतजहां, गीता, पूर्णिमा, अपर्णा आदि मौजूद रहीं।
टिचिन में 124 छात्र-छात्राओं को लगा टीका
टिनिच/विक्रमजोत। टिनिच में पं. जवाहरलाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज आमा में करीब 124 छात्र-छात्राओं को कोविड टीका लगाया गया। टीकाकरण तीन दिन चलेगा। इस मौके पर बीईओ अशोक कुमार, प्रधानाचार्य विनय सिंह, दुर्गेश कुमार, डॉ. विकास कुमार गौड़, डॉ. अनीता गौड़, डॉ. संतोष साहनी, एएनएम सरिता, प्रदीप कुमार, सुशीला मौर्य, प्रभा, ओमप्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार, 22 केंद्रों पर करीब 1403 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। संत तुलसीदास इंटर कॉलेज, महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज बस्थनवां, अयोध्या प्रसाद दुबे इंटर कॉलेज मझौवा दूबे, दुर्गा देवी स्मारक इंटर कॉलेज कौलपुर आदि केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस मौके पर विनोद कुमार पाठक, संतोष कुमार शुक्ला, लक्ष्मण पांडेय, विनोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed