{"_id":"61b39d8394d2ec15956cb19a","slug":"vaccination-in-school-college-basti-news-gkp419439491","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूल कॉलेजों में छात्रों व अभिभावकों का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूल कॉलेजों में छात्रों व अभिभावकों का होगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब स्कूल कॉलेजों में छात्रों व अभिभावकों का होगा टीकाकरण
- माध्यमिक विद्यालयों में चलेगा दो दिवसीय अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रशासन की पहल पर शनिवार से माध्यमिक विद्यालयों में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। दो दिवसीय अभियान के लिए माइक्रो प्लॉन तैयार कर लिया गया है। अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व विद्यालय स्टॉफ को टीका लगाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि अभियान में जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अपने यहां के छात्रों से पूछकर टीकाकरण से छूटे अभिभावकों की सूची तैयार की गई है। दो दिवसीय अभियान के दौरान उन सभी को विद्यालय पर बुलवाकर टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालयों से अब तक जो सूचना उपलब्ध कराई गई है, उसके अनुसार 18,532 अभिभावकों को टीके की पहली डोज तथा 33,566 अभिभावकों को टीके की दूसरी डोज लगनी बाकी है। इसके अलावा 1,027 छात्रों को पहली तथा 590 को दूसरी डोज लगनी है। यह संख्या अभी बढ़ सकती है।
---
38 छात्राओं को लगा टीका
बनकटी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी की ओर से शुक्रवार को चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली में कैंप लगाकर 38 छात्राओं को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इस मौके पर एनएम गायत्री पांडेय, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डॉ. अनीता मौर्य, डॉ. सुनील कुमार गौतम, सरोज, नीलम गुप्ता, श्रेया पांडेय, ज्योति पाल, श्रृखंला पाल आदि मौजूद रहे।