{"_id":"6793e2a87ba71a9a6d003974","slug":"uttar-pradesh-day-celebrated-by-giving-demo-checks-to-entrepreneurs-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131022-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उद्यमियों को डेमो चेक देकर मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उद्यमियों को डेमो चेक देकर मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस
Sat, 25 Jan 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत लाभार्थियों से बात करते प्रभारी मंत्री आशीष प
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण मामले के मंत्री व जिला के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लाभार्थियों को डेमो चेक, टूलकिट, कुम्हारी चाक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारतरत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री आशीष पटेल ने इस आयोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। यहां विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
युवा उद्यमी सुनीता वर्मा को रेस्टोरेंट के लिए पांच लाख, आशुतोष मिश्रा को कुल्हड़ निर्माण के लिए पांच लाख, सत्यप्रकाश को कंप्यूटर सेंटर के लिए 3 लाख, पल्लवी को ब्यूटी पार्लर के लिए तीन लाख व सूरज कुमार को रेस्टोरेंट के लिए दो लाख रुपये का डेमो चेक दिया गया।
डीएम रवीश गुप्ता ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र माैजूद रहे।