{"_id":"686833ed7b4f2ec88509145d","slug":"urea-reached-the-committeesfarmers-gathered-basti-news-c-207-1-bst1004-139476-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समितियों में पहुंची यूरिया...उमड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समितियों में पहुंची यूरिया...उमड़े किसान
Sat, 05 Jul 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
बभनान। गौर क्षेत्र की समितियाें में यूरिया उपलब्ध करा दी गई है। खाद पहुंचते ही किसानों की भीड़ लग रही है। गौर क्षेत्र में 13 समितियां हैं। बृहस्पतिवार को सावंडीह, परासडीह, सेमरा, कठौतिया सावंडीह, कर्मा पिपरा, भरवलिया, महुआ डाबर समितियाें में यूरिया उपलब्ध हो गई।
कुछ दिन पूर्व समितियां पर यूरिया खाद न होने से किसानों को प्राइवेट दुकानों से खरीदनी पड़ रही थी। बृहस्पतिवार की रात महुआ डाबर समिति मे 700 बोरी यूरिया पहुंची। शुक्रवार की सुबह किसानों की भीड़ जुट गई।
समिति के सचिव अतुल सिंह ने किसी तरह से किसानों की लाइन लगवा कर खाद का वितरण शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार किसानों को यूरिया मिल रही है। एडीओ सहकारिता राजीव लोचन पाठक ने बताया कि जिले में यूरिया की रैक लगते ही सभी समितियों में यूरिया पहुंच रही है। बताया कि जिन समितियां पर यूरिया नहीं पहुंची है, वहां भी आजकल में पहुंच जाएगी।