{"_id":"6a3c2afec83dad54aa01b5b4","slug":"uproar-in-school-over-students-being-forced-to-cut-sacred-thread-and-remove-garlands-fir-against-teacher-basti-news-c-207-1-bst1006-161109-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूल में छात्रों का कलावा जबरन कटवाने और माला निकलवाने पर हंगामा, शिक्षक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूल में छात्रों का कलावा जबरन कटवाने और माला निकलवाने पर हंगामा, शिक्षक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
हर्रैया के उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण-संवाद
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में बुधवार सुबह ग्रामीणों और विश्व हिंदू महासभा के सदस्यों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक ज्ञानदास कन्नौजिया ने बच्चों की कलाई पर बंधा कलावा जबरन कटवा दिया और माला भी उतरवा दी। इसके अलावा स्कूल परिसर में स्थित धार्मिक महत्व के बरगद और बेल के दो पेड़ों को बिना मंजूरी के कटवा दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। देर शाम ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब दस बजे शिक्षक विद्यालय में थे। उसी दौरान काफी संख्या ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि गर्मी की छुट्टियों के बाद 15 जून को जब विद्यालय खुला तो सहायक अध्यापक ज्ञानदास ने स्कूल पहुंचे कई छात्रों की कलाई पर बंधा कलावा जबरन कटवा दिया। बच्चों के घर जाकर यह बात अभिभावकों को बताई। अगले दिन से स्कूल फिर बंद हो जाने से शिक्षक नहीं आए। बुधवार को जब स्कूल दोबारा खुला तो अभिभावक अन्य ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। कुछ छात्रों ने शिक्षक पर धार्मिक मालाएं भी उतरवाने का आरोप लगाया। इसके बाद विद्यालय परिसर में स्थित वर्षों पुराने बेल और बरगद के पेड़ों को भी कटवाने का मामला सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि बेल का पेड़ स्वयं शिक्षक ने काटा तथा कुछ हिस्से बच्चों से कटवाए।
कलावा कटवाने, माला उतरवाने और बरगद व बेल का पेड़ जबरन कटवाने की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू महासभा के कुछ सदस्य भी पहुंच गए। महासभा के गो रक्षा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला ने शिक्षक के निलंबन, विभागीय जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कोट
विद्यालय परिसर में लगे बरगद और बेल के पेड़ मेरी अनुपस्थिति में काटे गए। इसके लिए उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई थी और न ही उन्हें इसकी जानकारी दी गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
-हनुमान प्रसाद वर्मा, प्रभारी प्रधानाध्यापक
-- -- -- -- -- -- -
ग्राणीणों की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक आगे कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार, एसओ हर्रैया
-- -- -- -- -- -- --
बच्चों के हाथों में बंधे कुछ कलावे पुराने और गंदे हो गए थे इसलिए उन्हें निकलवाया था। धार्मिक माला या भगवान की तस्वीर वाली मालाएं कटवाने का आरोप गलत है। पेड़ काटने का आरोप भी सही नहीं है।
- ज्ञानदास कन्नौजिया, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगापुर
-- -- -- -- -- -- -- -
माला कटवाने का मामला संज्ञान में है, प्रकरण की जांच की जा रही है। शिक्षक और बच्चों का बयान दर्ज किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- विजय आनंद, खंड शिक्षा अधिकारी हर्रैया