फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uproar during idol immersion inspector suspended two constables line up

बस्ती: मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामा, दरोगा निलंबित, दो सिपाही लाइन हाजिर

Sat, 29 Oct 2022 05:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Oct 2022 05:03 PM IST
सार

मुंडेरवा कस्बे में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे प्रतिमाएं विसर्जन के लिए जा रही थीं। विसर्जन यात्रा की रफ्तार धीमी देख पुलिस कर्मियों ने गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए कहा। इसी दौरान किशोरी जनरेटर के पहिए की चपेट में आ गई। उसके घायल होने पर मूर्ति को रोक कर भीड़ पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Uproar during idol immersion inspector suspended two constables line up
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बालिका के घायल होने से भीड़ उग्र हो गई। मूर्ति को रोक कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। थाने से पहुंची पुलिस फोर्स ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।

विज्ञापन


एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ प्रीति खरवार भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को शांत कराया मूर्ति को विसर्जन के लिए रवाना किया गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने लापरवाही बरतने के आरोप में उप निरीक्षक दिवाकर यादव को निलम्बित और हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव व कांस्टेबल अभिजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन


मुंडेरवा कस्बे में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे प्रतिमाएं विसर्जन के लिए जा रही थीं। विसर्जन यात्रा की रफ्तार धीमी देख सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए कहा। इसी दौरान डांस कर रही 12 वर्षीय बालिका शालू पुत्र अशोक निवासी किठुरी थाना मुंडेरवा जनरेटर के पहिए की चपेट में आ गई। उसका एक पैर जख्मी हो गया। उसके घायल होने पर मूर्ति को रोक कर भीड़ पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उग्र भीड़ को देख दरोगा दिवाकर ने थाना प्रभारी परमाशंकर यादव को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में थाने से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान भागने के चक्कर में गिरकर भी कुछ लोग चोटिल हो गए। आक्रोशित लोगों ने मूर्ति विसर्जन से इंकार कर थाने का घेराव भी किया।

थोड़ी देर बाद पुलिस के समझाने के बाद लोग फिर से एकत्र हुए। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए दरोगा दिवाकर, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव व कांस्टेबल अभिजीत के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर डट रहे। इधर हंगामें की सूचना पाकर एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी व सीओ रुधौली प्रीति खरवार भी मौके पर पहुंच गईं। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और इसके बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुई।


बस्ती एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रथमदृष्टया अधिकारियों की रिपोर्ट में तीन पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया और दो अन्य को लाइन हाजिर किया गया है। सीओ को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed