फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP Board: Process of determining exam centers begins.

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

Tue, 07 Jul 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Process of determining exam centers begins.
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी है। पिछले साल यह प्रक्रिया अक्तूबर से प्रारंभ हुई थी लेकिन इस बार सितंबर माह तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

परिषद की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, जिले सभी संबद्ध विद्यालयों को 20 जुलाई तक परिषद की वेबसाइट पर अपनी सुविधाओं और संसाधनों का विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसके बाद सत्यापन और परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर 22 अगस्त को परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी की जाएगी। जिले में परिषद से संबद्ध करीब 401 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि परिषद की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार विद्यालयों को भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत विवरण पोर्टल पर दर्ज करना होगा। इसमें कक्षों की संख्या, कंप्यूटर कक्ष, कंप्यूटर शिक्षक, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, चहारदीवारी, कार्यरत शिक्षकों की संख्या, बिजली, जनरेटर, इनवर्टर, पेयजल व्यवस्था आदि जानकारियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed