{"_id":"63ee76d87a4fd47f860bc90b","slug":"up-board-girl-student-caught-cheating-in-high-school-basti-news-c-7-1-56287-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में नकल करती पकड़ी गई छात्रा, निष्काषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में नकल करती पकड़ी गई छात्रा, निष्काषित
Fri, 17 Feb 2023 02:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:22 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम का निगरानी करते प्रभारी एसके गौड़।
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा के पहले दिन परशुरामपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज में एक छात्रा नकल करती हुई पकड़ी गई। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने उसे रेस्टिकेट कर दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान आया था। उत्तर लिखने में कठिनाई नहीं हुई।
जिले के 152 केंद्रों पर सुबह साढ़े छह बजे ही परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। केंद्र के बाहर दीवारों पर चस्पा की गई अनुक्रमांक सूची से परीक्षार्थियों को कक्ष ढूंढने में काफी मदद मिली। 07:30 बजे से परीक्षार्थियों के लिए गेट खोल दिया गया। सघन चेकिंग के बाद उन्हें कक्ष में प्रवेश दिया गया। 08:00 बजे प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया।
सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा दिनभर सचल दल भी भ्रमण करता रहा। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शुरू हुई। डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि पहले दिन परशुरामपुर में एक छात्रा नकल करती मिली। उसे रेस्टिकेट कर दिया गया है। बाकी स्थानों पर परीक्षा शुचितापूर्वक संपन्न हुई है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान में एक परीक्षार्थी रहा अनुपस्थित
डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल के 45571 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 42339 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। हाईस्कूल में 3232 ने पहले दिन परीक्षा छोड़ी। जबकि इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। 21 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा में 36794 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 2901 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बोले विद्यार्थी
- पेपर आसान आया था। उत्तर लिखने में अधिक कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ा। पहले प्रश्न को लेकर तनाव था लेकिन बाद में सब अच्छा हो गया। -आरुष श्रीवास्तव, हाईस्कूल
- पहली बार ओएमआर शीट पर उत्तर लिखना था इसे लेकर चिंता थी। लेकिन पेपर आसान होने के कारण सब कुछ अच्छा रहा और समय से पहले हो प्रश्नपत्र हल कर दिया। -मो. जैद, हाईस्कूल
- पेपर उलझा नहीं था। आसानी से समझ में आ रहा था। इसलिए हल करने में कठिनाई नहीं हुई।-रिया यादव, इंटरमीडिएट
पेपर आसान था, सारे उत्तर बढि़या तरीके से लिखी हूं। परीक्षा से पूर्व मॉडल प्रश्नपत्रों को हल करने की आदत परीक्षा में काफी मददगार रही।- अर्चना चौधरी, इंटरमीडिएट