फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   up board exjam in basti

मूल्यांकन कार्य मे, 12734 कापियों हुई जांच

Wed, 13 May 2020 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
up board exjam in basti
जीजीआईसी में मूल्यांकन करते परीक्षक। - फोटो : BASTI
मूल्यांकन में आई तेजी, 12734 कापियों की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लॉकडाउन के बीच यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन बुधवार को भी जारी रहा। डीएम की कड़ाई के बाद मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की संख्या करीब पचास प्रतिशत बढ़ गई। इससे मूल्यांकन में तेजी आई है। दूसरे दिन चारों मूल्यांकन केंद्रों पर 12734 कापियां जांची गईं।

राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की हिंदी और अंग्रेजी की 5191, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी 3933, जीआरएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और संगीत गायन की 1920 और श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की संस्कृत, उर्दू की 1690 कापियों की जांच की गई। सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन कार्य हुआ। कापियों के मूल्यांकन शुरू होने के पहले सभी कक्षों को सैनिटाइज किया गया। गेट पर परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद आंदर जाने दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षकों ने मास्क, दस्ताना और सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करते हुए दो मीटर की दूरी पर बैठकर मूल्यांकन किया। शिक्षकों ने शिकायत की रास्ते में पुलिस रोकती है। एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों को घर से सेंटर आने-जाने में पुलिस प्रशासन सहयोग करेगा। डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्या ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। कहा कि जो जिन शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन में लगाई गई है, यदि नहीं आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed