फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP Board exams begin amid chaos...security claims fail

Basti News: अव्यवस्था के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा...सुरक्षा के दावे फेल

Thu, 19 Feb 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
UP Board exams begin amid chaos...security claims fail
परीक्षा केंद्र ​शिवहर्ष केआईसी में परीक्षा के दौरान गेट के अंदर आते- जाते लोग। संवाद
बस्ती। जिले के 130 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ कराई गई। पहले ही दिन कड़े पहरे के बीच परीक्षा का दावा फेल होता नजर आया। शहरी क्षेत्र के अधिकांश केंद्रों पर पुलिस की मुस्तैदी नहीं देखी गई। परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों के मुख्य गेट भी खुले रहे। पहली पॉली में सुबह 9:20 बजे शहर के शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे जेडी शिक्षा आनंदकर पांडेय भी पुलिस बल की तैनाती न देख भौचक रह गए।
विज्ञापन




हुआ यह जेडी सुबह की पॉली के परीक्षा का जायजा लेने केडीसी कैंपस में संचालित केआईसी पहुंचे। यहां स्कूल के मुख्य द्वार पर पुलिस का कोई पहरा नहीं था। परीक्षा के दौरान इस रास्ते आम लोगों का आना-जाना लगा रहा। जेडी के निरीक्षण करते समय स्कूल में भी कुछ अनाधिकृत लोग थोड़ी दूर पर परिसर में घूमते हुए देखे गए। इसी बीच उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक/विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सवाल-जवाब किया। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि यहां पुलिस की तैनाती नहीं की गई है। बगल में डिग्री कॉलेज होने के कारण लोगों का आना जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था चौकस नहीं मिलने पर जेडी भौचक रह गए। थोड़ी देर चुप रहने के बाद वह यह कहते हुए नजर आए कि पुलिस फोर्स की तैनाती के लिए प्रशासन से बात की जाएगी। इसके बाद लौट लिए। इसी तरह शहर गोविंद राम सक्सेरिया इंटर कॉलेज और जीजीआईसी गेट पर भी परीक्षा के दौरान पुलिस की तैनाती नहीं देखी गई। इस बीच गेट भी खुला पाया गया। केंद्रों के बाहर खड़े अभिभावकों का कहना था कि असुरक्षा के बीच परीक्षा कराई जा रही है। केवल कागजों में ही सुरक्षा व्यवस्था चौकस बताई गई है। मौके पर कहीं कुछ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों के बाहर पुलिस की तैनाती न होने के कारण हर कोई अंदर प्रवेश कर रहा है। विद्यालय के कर्मचारी एवं शिक्षक टोकाटाकी करके अनजान लोगों को बाहर करते हुए देखे जा रहे हैं। पहली बार ऐसी अव्यवस्था के बीच परीक्षा होते देखे जा रही है।


कोट



कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती नहीं देखी गई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने बात की जाएगी। वैसे परीक्षा सकुशल एवं सुचितापूर्ण ढंग से कराई जा रही है।

-आनंद कर पांडेय, जेडी शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed