{"_id":"67d2fda70bc7777f8f07888b","slug":"up-board-evaluation-at-four-centers-from-19th-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133400-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बाेर्ड : चार केंद्रों पर मूल्यांकन 19 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बाेर्ड : चार केंद्रों पर मूल्यांकन 19 से
Thu, 13 Mar 2025 09:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद कापियों (उत्तर पुस्तिकाओं) के मूल्यांकन की तैयारी में शिक्षा विभाग जुट गया है। 19 मार्च से जनपद के चार केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की काॅपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षक को एक दिन में हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की अधिकतम 45 कापियों का मूल्यांकन करना होगा।
24 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब काॅपियों के मूल्यांकन की तैयारी में शिक्षा विभाग जुट गया है। बोर्ड परीक्षा की तरह ही मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और वायस रिकाॅर्डर से किया जाएगा। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्रों का निगरानी की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने काॅपियों के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र की स्वीकृति दी है। इनमें जीआईसी, जीजीआईसी, सक्सेरिया इंटर काॅलेज और श्री कृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज का नाम शामिल है। हाईस्कूल के काॅपियों का मूल्यांकन सक्सेरिया इंटर काॅलेज और श्रीकृृष्ण इंटर कालेज में किया जाएगा, जबकि इंटरमीडिएट के काॅपियों का मूल्यांकन जीआईसी और जीजीआईसी में किया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन से पहले ड्यूटी पर लगाए गए परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। काॅपियों के मूल्यांकन के दौरान मोबाइल का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षकों का मोबाइल केंद्र पर ही जमा करा लिया जाएगा। मोबाइल केवल केंद्र व्यवस्थापक के पास होगा।
मोबाइल के प्रयोग का दायरा केवल केंद्र व्यवस्थापक कक्ष तक सीमित होगा। केंद्र पर परीक्षक को एक दिन में हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की अधिकतम 45 कापियों का मूल्यांकन करना होगा। कापियों के मूल्यांकन से पहले परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।