फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP Board: Application started for improvement and compartment exams

यूपी बोर्ड : इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू

Thu, 18 May 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 18 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Application started for improvement and compartment exams
बस्ती। यूपी बोर्ड के इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन शुरू हो गया है। सात जून तक बोर्ड के वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2022-23 के हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाफल से असंतुष्ट या कंपार्टमेंट आए विद्यार्थियों के लिए फिर से परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जो सात जून तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी परीक्षा कराई जाएगी और फिर परिणाम जारी किया जाएगा। हाई स्कूल के परीक्षार्थी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंप्रूवमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण और कंपार्टमेंट के अंतर्गत दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने पर किसी एक विषय में आवेदन कर सकता है। आनलाइन आवेदन का परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में केवल कंपार्टमेंट के लिए आवेदन होगा। वह मानविकी, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग में सम्मिलित परीक्षार्थी किसी एक विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं। कृषि भाग -1 एवं दो में निर्धारित विषयों में किसी एक प्रश्न पत्र में और व्यवसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्न पत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका शुल्क 306 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed