Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Unruly elements run 'Triple 01' group in the cantonment area; FIR registered.

Basti News: छावनी में ट्रिपल जीरो वन ग्रुप चलाते हैं मनबढ़, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Nov 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Unruly elements run 'Triple 01' group in the cantonment area; FIR registered.
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र में कुछ मनबढ़ युवक ट्रिपल जीरो वन (0001) नाम से ग्रुप चलाते हैं। इसमें नई उम्र के बिगड़ैल शोहदों की पूरी टीम है। क्षेत्र के युवा वर्ग में इनका अच्छा-खासा दबदबा भी है। इस टीम के सदस्य अक्सर हम उम्र के लड़कों और लड़कियों को परेशान करते रहते हैं। इसमें शामिल दो युवक कानून के शिकंजे में भी फंसे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रैदासपुर निवासी उमाशंकर सिंह ने छावनी थाना में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी 19 नवंबर की शाम पांच बजे कोचिंग से घर लौट रही थी। रास्ते में ई- रिक्शा से शादी का निमंत्रण कार्ड बांट रहे दो लड़के उनकी बेटी से अभद्रता एवं अश्लील हरकत करते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगे। वह किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंची। लड़कों ने दूर तक उसका पीछा भी किया। मोबाइल नंबर न देने पर मारने-पीटने की धमकी दी।
विज्ञापन

बेटी ने यह घटना घर पर अपने भाई आदित्य सिंह को बताई। भाई आदित्य मोटरसाइकिल से उन लड़कों के बारे में पता लगाने के लिए पीछा किया। रास्ते में मनबढ़ लड़कों ने आदित्य की पिटाई कर दी। पता चला कि यह लोग संगठित ग्रुप 0001 चलाते हैं। इसमें मनबढ़ युवकों की पूरी टीम है और क्षेत्र में दहशत फैलाते है। थानाध्यक्ष छावनी राणा डीपी सिंह ने बताया कि मनबढ़ युवकों के 0001 ग्रुप संचालित करने की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर इसमें शामिल चंद्रपलिया गांव के रहने वाले अजय निषाद और मनी निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिनकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। ग्रुप में शामिल अन्य युवकों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed