फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Union budget broke someone's hope, then someone is telling far-reaching

Basti News: केंद्रीय बजट ने किसी की तोड़ी उम्मीद, तो कोई बता रहा दूरगामी

Thu, 02 Feb 2023 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Union budget broke someone's hope, then someone is telling far-reaching
आदर्श प्राइमरी विद्यालय मूडघाट में बजट कार्यक्रम देखते शिक्षक। - फोटो : BASTI
केंद्रीय बजट ने किसी की तोड़ी उम्मीद, तो कोई बता रहा दूरगामी
विज्ञापन

- टैक्स स्लैब में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य सेेवाओं के लिए इस बार बढ़ा बजट
- कम होंगे टीवी व मोबाइल के दाम, डिजिटल इंडिया को मिलेगा बल
बस्ती। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट सदन में रखा है। बजट को लेकर जहां कइयों की उम्मीद टूटी है तो कोई इसके लाभ के दूरगामी परिणाम बता रहा है। आम बजट में टैक्स स्लैब में छूट को कर्मियों ने अच्छी पहल करार दिया है तो पुरानी पेंशन को लेकर सरकार की ओर से कोई राहत न देने पर कर्मियों की उम्मीदें टूट गई हैं।

बजट को लेकर हर वर्ग में खासा उत्साह रहा। जगह-जगह लोगों ने जैसे ही करीब 11 बजे बजट पर सदन में चर्चा शुरू हुई, लोग कहीं टीवी तो कहीं मोबाइल पर ही इसे देखने लगे। स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार ने बजट बढ़ा दिया है। चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रतीक अग्रवाल के अनुसार सरकार ने पुराने टैक्स के बजाय नई टैक्स नीति पर ज्यादा जोर दिया है। इसका परिणाम भविष्य में नजर आएगा। बताते हैं कि नई टैक्स नीति सरल है और इसका क्रियान्वयन आयकर दाताओं को लाभ देगा। कहा कि अब तक बजट की जो समीक्षा हुई है, उसमें सरकार घरेलू उत्पाद को लेकर बजट में प्राविधान करते हुए उत्पादन के लिए जरूरी मशीनों के आयात शुल्क में कमी कर दी है, जिससे लोकल फार वोकल की सरकार की मंशा फलीभूत होगी। बजट में रोजगार जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने को लेकर प्राविधान किए गए हैं। इसके अलावा युवाओं के लिए सरकार ने बजट में तमाम नई योजनाएं लाकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। सीए प्रतीक ने कहा कि समीक्षा में यह भी सामने आया है कि मोटा अनाज को बढ़ावा दिया जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से सरकार की यह पहल निश्चित रूप से स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed