फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncontrolled dumper collides with trailer and truck

Basti News: अनियंत्रित डंपर ने ट्रेलर व ट्रक में मारी टक्कर,तीन घायल

Fri, 02 Feb 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 02 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper collides with trailer and truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरैया। हाईवे पर महूघाट गांव के सामने पुराने पुल पर रोडवेज के चेकपोस्ट के पास लखनऊ की तरफ जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर बस्ती की तरफ जाने वाले लेन में जा रहे ट्रेलर में भिड़ गया। हादसे में सड़क के किनारे पैदल जा रहा एक व्यक्ति व दूसरी ट्रक का चालक सहित तीन घायल हो गए। घटना में ढाबे पर चाय पी रहे दो लोगों की बाइक व स्कूटी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो ग ई।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सी एच सी पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हाईवे पर करीब आधे घंटे तक एक लेन पूरी तरह बाधित रहा।


बृहस्पतिवार को सायं करीब साढ़े छह बजे महूघाट चौराहे के पास बस्ती से लखनऊ की ओर जा रहे डंपर का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित डंपर डिवाइडर पार करते हुए दूसरे लेन में जा रहे ट्रेलर में भिड़ गया। डंपर की झटके से ट्रेलर सड़क के बगल ढाबे में घुस गई। चाय पीने बैठे दो लोगों की बाइक चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। ढाबे में बैठे लोग बाल बाल बच गए। दुर्घटना में ट्रेलर चालक सुल्तानपुर जनपद के भगवानपुर गांव निवासी मनोज कुमार पांडेय, स्कूटी सवार छावनी थाना क्षेत्र बभनगांवा गांव निवासी उपेंद्र सिंह व पैकोलिया थाना क्षेत्र के सुकरौली शुक्ल निवासी राम वचन घायल हो गए। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed