फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncontrolled car hits e-rickshaw, two injured

Basti News: अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो घायल

Tue, 11 Aug 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits e-rickshaw, two injured
रुधौली। थाना क्षेत्र के करमहिया चौराहे के पास सोमवार को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि कार भी अनियंत्रित होकर सड़क के बगल गड्ढे में पलट गई। घटना में घायल कार सवार दो लोगों समेत ई रिक्शा चालक को सीएचसी रुधौली पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने रिक्शा चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे रुधौली नगर पंचायत के कीर्तिकर नगर वार्ड निवासी त्रिभुवन अपनी ई रिक्शा लेकर बस्ती की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे हेमंत कुमार की कार अनियंत्रित होकर उनकी ई-रिक्शा से जा टकराई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने कार सवार हेमंत समेत एक अन्य को कार से बाहर निकाला तथा तीनों घायलों को सीएचसी रुधौली पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed