{"_id":"6490a74acecc6fc85107fad4","slug":"uncontrollable-bike-collided-with-pole-three-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1002-201-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खंभे से टकराई बेकाबू बाइक, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खंभे से टकराई बेकाबू बाइक, तीन घायल
Tue, 20 Jun 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली भानपुर मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के असुरैना गांव के समीप सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। जिस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवारीजन तीनों घायलों को जिला अस्पताल बस्ती ले गए। वहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने तीनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
सोनहा थाना क्षेत्र के महनुआ गांव निवासी जितेंद्र (30) के साथ वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी दीपू पांडेय (32) और नगर थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार निवासी केपी (25) बाइक से सोमवार को रुधौली की तरफ से बाइक से आ रहे थे। सोनहा थाने के असुरैना के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में घायल तीनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है।