फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncle and nephew fight over laying bricks on the door

Basti News: दरवाजे पर ईंट बिछाने पर चाचा-भतीजे में मारपीट

Wed, 28 Aug 2024 10:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Aug 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew fight over laying bricks on the door
भतीजे की पत्नी गंभीर, पुलिस दो लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। सिसवारी गांव में दरवाजे पर ईंट बिछाने पर बुधवार को चाचा-चाची ने भतीजे के घर पर चढ़कर महिलाओं से जमकर मारपीट की। भतीजे की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने भतीजे के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पुलिस नसीबुल्लाह व मैरून निशां को पकड़ कर थाने ले आई है।
पुलिस के अनुसार, खुश्बुद्दीन की बेटी ने बताया कि उसकी अम्मी घर के सामने के दरवाजे पर ईंट बिछवा रही थीं। तभी खुश्बुद्दीन के चाचा नसीबुल्ला, उनकी पत्नी मैरून निशा, बेटी सैनी तथा बेटा कक्कू की पत्नी आ गए। दोनों पटीदारों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अधिक चोट लगने से भतीजे की पत्नी को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डाॅक्टर ने लखनऊ मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भतीजे की बेटी ने बताया कि अम्मी को उल्टी बंद नहीं हो रही है। थानाध्यक्ष दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि नसीबुल्लाह, मैरून निशां, सैनी व बेटे कक्कू की पत्नी पर केस दर्ज कर लिया है। नसीबुल्लाह व मैरून निशां का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed