फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   udhaar sigaret na dene par dukaanadaar se badha tha vivaad

बस्ती: उधार सिगरेट न देने पर दुकानदार से बढ़ा था विवाद, पिटाई से घायल युवक की मौत

Mon, 22 Nov 2021 04:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 22 Nov 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
udhaar sigaret na dene par dukaanadaar se badha tha vivaad
पुलिस की गिरफ्त में युवक की हत्या करने का आरोपित। - फोटो : BASTI
बस्ती शहर के रौता चौराहा ब्लॉक रोड स्थित दुकान के सामने शनिवार रात दुकानदार से विवाद उधार सिगरेट न देने के कारण हुआ था। इसके बाद दुकानदार व उसके भाई ने ग्राहक की पिटाई कर दी। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में नामजद मुख्य आरोपी सायम चौधरी को कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी की पुलिस को सरगर्मी से तलाश है।
विज्ञापन


कोतवाल घनश्याम राय ने बताया कि जल्द ही उसकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले मृतक राजेंद्र के पिता राम सुभावन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रौतापार कोतवाली निवासी सायम चौधरी व एक अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


कारपेंटर का काम करने वाले कोतवाली क्षेत्र के रौतापार निवासी राम सुभावन शर्मा का 23 वर्षीय बेटा राजेंद्र शर्मा शनिवार देर शाम ब्लॉक रोड स्थित एक किराने की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। आरोप है कि वहां रौतापार निवासी दुकानदार सायम चौधरी से लेनदेन के दौरान कुछ वाद विवाद हो गया। इसके बाद दुकानदार और एक अन्य व्यक्ति ने राजेंद्र को राड व डंडे से काफी पीट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गंभीर चोट आने के कारण इलाज के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed