फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two youths killed in road accident

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Sun, 21 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed in road accident
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा के पास हुई दुर्घटना
कलवारी (बस्ती)। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी थानाक्षेत्र के कुसौरा के पास रविवार सुबह हुई मार्ग पर दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल 25 वर्षीय विकास चौधरी की जिला अस्पताल और 26 वर्षीय पाले की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय खलीलाबाद के पास मौत हो गई।

कलवारी थानाक्षेत्र के बहडिला निवासी 25 वर्षीय विकास चौधरी गांव के 26 वर्षीय पाले के साथ बस्ती जा रहे थे। अभी दोनों लुंबिनी-दुद्धी पर स्थित झिनकू लाल त्रिवेनीराम चौधरी इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे थे। विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गिर गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के घर सूचना देने के साथ जिला अस्पताल भिजवाया। स्थिति मे सुधार न देख चिकित्सक ने पाले को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उसे गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इधर जिला अस्पताल में विकास ने भी दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान रामभेज ने बताया कि विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि पाले का शव लेकर परिवार के लोग घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed