{"_id":"69629f7590e864a71708e4e5","slug":"two-teenage-girls-jumped-into-the-kuano-river-from-the-banpur-bridge-basti-news-c-207-1-bst1006-151011-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो किशोरियों ने बानपुर पुल से कुआनो में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो किशोरियों ने बानपुर पुल से कुआनो में लगाई छलांग
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों ने शनिवार की शाम करीब छह बजे बानपुर पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर पुल पर भीड़ जुट गई। आनन-फानन भीषण ठंड की परवाह न करते हुए कुछ ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर दोनों को बचा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बेहद नजदीकी थी। इससे दोनों के परिवार वाले खुश नहीं थे।
जानकारी के अनुसार, एक गांव की रहने वाली दोनों किशोरियां टहलते हुए शाम को बानपुर पुल पर पहुंचीं। कुछ देर आपस में बातचीत करती रहीं। इसके बाद हाथ पकड़कर कुआनो नदी में छलांग लगा दी। पुल पर खड़े लोग यह सब दूर से देख रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोरियों को रोकने की कोशिश की गई, मगर वह नहीं मानी और नदी में छलांग लगा दी। हादसे की सूचना पाकर लालगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भेजवाया गया।
लालगंज के थानेदार संजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद 16 वर्षीय किशोरी को घट भेज दिया गया, जबकि 17 वर्षीय किशोरी का गायघाट के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो किशोरियों के नदी में छलांग लगाने की वजह पूछने पर थानेदार ने बताया कि दोनों के बीच नजदीकी देखकर उनके परिवार वाले खुश नहीं थे। बार-बार दोस्ती तोड़ने और साथ न रहने की नसीहत देते थे।