फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two roads will be improved with an investment of Rs 24.32 crore, making transportation easier.

Basti News: 24.32 करोड़ से चमकेंगी दो सड़कें, आवागमन होगा आसान

Sun, 15 Mar 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two roads will be improved with an investment of Rs 24.32 crore, making transportation easier.
गोटवा-सैनिया मार्ग संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी दुबौलिया (बस्ती)। जल्द ही जिले की दो सड़कों की हालत बदलने वाली है। गड्ढायुक्त और क्षतिग्रस्त सड़क पर आवागमन करने की समस्या खत्म हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेज दिया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है, अब इन दोनों सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। 24.32 करोड़ रुपये खर्च कर दोनों सड़कों को चौड़ी करेंगे, इससे सफर आसान होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधीन गोटवा से चिलमा ऊंची वाया उमरिया मार्ग और ललहवा से बाबा राम निहाल दास मंदिर मार्ग सड़क क्षतिग्रस्त है। चौड़ाई कम होने से आवागमन में परेशानी होती थी। कभी-कभी जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। दोनों करीब 10 किलोमीटर लंबी हैं। इस सड़क का कई वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया था। वर्तमान में इसकी चौड़ाई तीन मीटर है। मरम्मत के अभाव में मार्ग की गिट्टियां उखड़ गई हैं। ऐसे में क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क को पांच मीटर चौड़ा करने की कार्ययोजना शासन को भेजी गई थी, अब स्वीकृति के बाद टेंडर भी निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता कर्मवीर सिंह के अनुसार जिले में सड़कों की मरम्मत व चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भिजवाया गया था, जिसमें दो और सड़कों की मंजूरी मिल गई है। टेंडर निकाल दिया गया है। संबंधी फर्म को 12 माह के भीतर कार्य करके सड़क को हैंडओवर करना होगा। स्थानीय राहगीर विशाल ने बताया कि गोटवा से चिलमा मार्ग राम जानकी मार्ग सैनिया बाजार चिलमा से गोटवा को जोड़ती है। इससे आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। अभी यह सड़क काफी खराब है। इससे परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मुख्यालय तक पहुंचने में भी आसानी होगी। बस्ती-अयोध्या हाईवे तक सड़क चौड़ी हो जाएगी। इससे विकल्प मार्ग मिल जाएगा। करीब 50 से अधिक गांव के लोगों के लिए आवागमन की आसानी होगी। राहगीर महेश कुमार ने बताया कि दूसरी सड़क राम जानकी मार्ग पर बाबा राम निहाल दास की कुटी को जोड़ेगा।
इससे श्रद्धालुओं को पहुंचने में आसानी होगी। बताया गया कि दोनों सड़क वर्तमान में तीन मीटर से भी कम हैं, अब चौड़ीकरण करके पांच मीटर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed