फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two roads to be widened at a cost of Rs59 crore.

Basti News: 59 करोड़ से दो सड़कों का होगा चौड़ीकरण

Sun, 05 Jul 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two roads to be widened at a cost of Rs59 crore.
गनेशपुर-दुबौला पचपेड़वा मार्ग पर जलेबीगंज के पास खराब सड़क संवाद
बस्ती। विधानसभा कप्तानगंज क्षेत्र के मूड़घाट-गनेशपुर दुबौला पचपेड़वा महेशगंज मार्ग और पैकोलिया शिवाघाट मार्ग का करीब 59 करोड़ से चौड़ीकरण किया जाएगा। विधायक के प्रस्ताव पर इन दोनों सड़कों को कार्ययोजना में शामिल कर लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। इन मार्गों के तीन से पांच चौड़ा होने से करीब 60 हजार आबादी को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

गनेशपुर-दुबौला मार्ग दो विधानसभा सदर और कप्तानगंज होकर गुजरा है। छह साल पहले मूड़घाट से दुबौला तक करीब 13 किमी. तक सड़क का चौड़ीकरण किया गया था। शेष मार्ग कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र का अवशेष है। अब, दुबौला से पचपेड़वा महेशगंज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। चालू सत्र में चौड़ीकरण कार्य के लिए प्रयास शुरू किया गया है। अब दुबौला से महेशगंज पचपेड़वा तक तीन मीटर चौड़े इस मार्ग को पांच मीटर किया जाएगा। अब विभाग की ओर से 14.600 किमी तक चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कराया गया है।
विज्ञापन

इस कार्य में 43.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें सड़क निर्माण, वन विभाग के पेड़ों की कटाई, बिजली-पानी लाइनों को शिफ्ट करने के लिए की योजना है। इस मार्ग को हर्रैया-बभनान गोंडा को जोड़ने के लिए वैकल्पिक मार्ग माना जाता है। ऐसे में इस मार्ग के चौड़ीकरण से बभनान, हर्रैया समेत बलरामपुर जनपद की राह भी आसान हो सकेगी। दुबौला से पचपेड़वा तक मार्ग की चौड़ाई कम होने और वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते अक्सर जाम लग जाता है। इससे अब सहूलियत मिलेगी और आसानी से फर्राटा भर सकेंगे, साथ ही इस मार्ग पर पड़ने वाले बाजार की भी रौनक बढ़ जाएगी। दोनों सड़कें प्रमुख जिला सड़कें और अन्य जिला सड़कें योजना के तहत बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5.215 किमी. सड़क होगी चौड़ी, भर सकेंगे फर्राटा : इसी विधानसभा क्षेत्र में पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग पर 5.215 किमी लंबे मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर है, इसे पांच मीटर चौड़ा किया जाना है। यह मार्ग पैकोलिया, टिनिच, गौर होकर शिवाघाट मार्ग होते हुए बस्ती-पीलीभीत मार्ग को जोड़ता है। यह मार्ग तीन अन्य जिला मार्गों के साथ 20 से अधिक गांवों को जोड़ता है। मार्ग के चौड़ीकरण से आसानी होगी। करीब 20 हजार आबादी को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 15.10 करोड़ की कार्ययोजना बनी है। विभाग के अनुसार, दोनों मार्गों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed