फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two residential houses burnt, sugarcane crop reduced to ashes

Basti News: आग ने बरपाया कहर... दो रिहायशी घर जले, गन्ने की फसल हुई राख

Tue, 09 Apr 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two residential houses burnt, sugarcane crop reduced to ashes
भानपुर क्षेत्र के हसनगढ मजरे पर मोहम्मद आलम के घर लगी आग ।
- अलग-अलग थाना क्षेत्रों के तीन गांवों में लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में आग का कहर जारी है। सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों के तीन गांवों में भीषण आग लगी। दो रिहायशी घर जल गए। इसके अलावा किसानों की तैयार गेहूं की फसल भी जलकर नष्ट हो गई। अग्निकांड के बाद प्रशासनिक सहायता भी समय से नहीं मिल पा रही है।
सोनहा थाना क्षेत्र के पिरैला नरहरिया ग्राम पंचायत के हसनगढ़ मजरे के सिवान में फूस की दो झोपड़ियो में सुबह 8:30 बजे अचानक आग लग गई। झोपड़ी और उसमें रखे सामान जलने लगे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि जब तक गांव के लोग उस पर काबू पाने का कुछ उपाय कर पाते तब दोनों झोपड़ी जलकर राख हो गए। पीड़ित मोहम्मद आलम व नुरुन्निशा ने बताया कि उनके घर में रखे अनाज, कपड़े सहित सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील के आपदा कार्यालय को सौंप दी है।
विज्ञापन

वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ख़िरीहवा (बढ़या पुल) के पास अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा तेज होने के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। राम नरेश का गन्ना, राम जनक का गेहूं, नरसिंह का गन्ना, जयसिंह का गन्ना, अंबिका का गेहूं, विष्णु यादव के गन्ने की फसल जल गई। आसपास के लोगों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लालगंज थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव के दक्षिण तरफ स्थित सिवान में दोपहर करीब दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें लगभग पांच बीघ गेहूं और गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। कुढ़वा निवासी परशुराम चौधरी व सत्यराम का एक-एक बीघा गेहूं तथा शिव शंकर चौधरी का एक बीघा, धर्मराज का दो बीघा गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed