{"_id":"6258549972e0847e001e75d8","slug":"two-person-was-died-in-accident-basti-news-gkp433380241","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की ठोकर से आटो पलटा, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की ठोकर से आटो पलटा, दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीएम की ठोकर से आटो पलटा, दो की मौत, तीन घायल
हादसे के बाद भागते समय दो अन्य लोग भी डीसीएम की चपेट में आए
वाल्टरगंज थाने के पैड़ा चौराहे के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज/मानिकचंद। क्षेत्र के पैड़ा चौराहे के समीप बस्ती की ओर से आ रहे आटो में सामने से डीसीएम की टक्कर हो गई। घटना में आटो मौके पर पलट गया। जिसमें सवार चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जिनमें दो की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आटो में सवार शिवदास निवासी गढ़वा तिवारी थाना रुधौली, मोनू निवासी भटपुरवा थाना शिवनगर डीडई सिद्धार्थनगर, शिव कुमार उर्फ बूढ़े निवासी सिरसिया थाना रुधौली, अशोक निवासी सिरसिया थाना रुधौली व टेंपो चालक रिजवान निवासी सिरसिया थाना रुधौली हाल पता काशीराम आवास जनपद बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर शिवकुमार उर्फ बूढ़े पुत्र सुखई सिरसिया थाना रुधौली व वहीं के अशोक पुत्र राम सजीवन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें मोनू पुत्र हरिपाल की हालत नाजुक है।
घटना के बाद भागते समय डीसीएम ने गौरा के पास सोनू पुत्र अब्दुल कद्दूस निवासी तकियवा पडिया खास थाना वाल्टरगंज व सिन्नी खातून पुत्री मंसूर आलम निवासी पाडिया खास को भी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों घायल हो गए। जिनका प्राथमिक इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।