फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two people were stabbed in a dispute over parking a bike; two arrested

Basti News: बाइक खड़ी करने के विवाद में चाकू घोंपा, दो गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Two people were stabbed in a dispute over parking a bike; two arrested
मुंडेरवा (बस्ती)। खेत के पास टहल रहे थाना क्षेत्र के कराह पिठिया गांव के किसान को बाइक खड़ी करने के विवाद में बाइक सवार मनबढ़ों ने चाकू घोंप दिया। गनीमत रही कि घाव हल्का है। किसान को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हमले में प्रयुक्त चाकू व बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कराह पीठिया निवासी रामसूरत चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत के बगल में टहल रहे थे। एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे और गाड़ी खड़ी करने पर अपशब्द कहने लगे।
विज्ञापन

विरोध किया तो दोनों भड़क गए। इनमें से एक ने जेब से चाकू निकाला और सीने पर वार कर दिया। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग जुटते दोनों भाग गए।
घायल रामसूरत चौधरी को अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाज बाद घायल को घर भेज दिया गया। उधर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में संतकबीरनगर के महुली थानाक्षेत्र के जमुहट निवासी मोहम्मद अरशद और दुधारा थानाक्षेत्र के उचहरकला निवासी मोहिजुद्दीन हैं। दोनों मुंबई में पदमानगर रोड नंबर-14 बैगनवाड़ी थाना शिवाजीनगर में रहते हैं। कुछ दिन पहले घर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed